मंत्री भेंड़िया ने सात दिव्यांग दम्पत्तियों को प्रदान किए 5.50 लाख रूपए के चेक

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 44 Second

दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दी गई सहायता राशि

रायपुर। समाज कल्याण श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज मंगलवार को रायपुर में दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 7 दिव्यांगजन दम्पत्तियों को 5.50 लाख रूपये का चेक प्रदान किए। इनमें से पति-पत्नी दोनों के दिव्यांग होने के कारण चार जोड़ों को पृथक-पृथक 1 लाख रूपये एवं पति-पत्नी में से एक के दिव्यांग होने के कारण तीन जोड़ों को पृथक-पृथक 50,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार पति-पत्नी दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रूपए और दोनों में से किसी एक के दिव्यांग होने पर 50 हजार रूपए प्रदान करती है। इससे दिव्यांग दम्पत्तियों को नया जीवन शुरू करने और स्व-रोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

प्रोत्साहन राशि प्राप्त दंपत्तियों में 04 जोड़े आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र, 02 जोड़े रायपुर नगर निगम क्षेत्र और एक जोड़ा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र का निवासी हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष राशि आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। किसी प्रकार की जिद करने से बचें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी। घर के किसी मसले में फैसला लेने से […]

You May Like