‘धरोहर मिशन’ सिनेमा को नया जीवन दे रहा अनुराग ठाकुर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

नई दिल्ली .  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन (एनएफएचएम) के तहत अब तक 1293 फीचर और 1062 लघु फिल्मों तथा वृत्तचित्रों का डिजिटलीकरण किया गया है. यह मिशन भारतीय सिनेमा को नया जीवन दे रहा है.

मंत्रालय के बयान के अनुसार, ठाकुर ने शनिवार को पुणे में एनएफडीसी- भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) का दौरा किया था तथा राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की थी. ठाकुर ने कहा कि एनएफएचएम भारतीय सिनेमा की धरोहर को एक नया जीवन दे रहा है, जहां कई फिल्में पहले बिल्कुल पहुंच से परे थीं. वहीं अब उन्हें विश्वभर के दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह अगले 100 वर्षों और अधिक समय के लिए भारतीय सिनेमा के दीर्घकालिक संरक्षण को सुनिश्चित करेगा.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि अभी तक, 1293 फीचर और 1062 लघु व वृत्तचित्रों का डिजिटलीकरण किया गया है. इसके अलावा 2500 फीचर और लघु फिल्म एवं वृत्तचित्र डिजिटलीकरण की प्रक्रिया के अधीन हैं. ठाकुर ने एनएफडीसी-एनएफएआई के परिसर में नव स्थापित फिल्म संरक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया जहां सेल्युलाइड रीलों के संरक्षण का कार्य हो रहा है. बयान के अनुसार, एनएफडीसी-एनएफएआई ने हाल ही में जीर्णोद्धार परियोजना भी आरंभ की है, जहां 21 फिल्मों को डिजिटल रूप में सहेजने की प्रक्रिया जारी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंबई हाईकोर्ट : टायर फटना दैवीय घटना नहीं, मुआवजा दें इंश्योरेंस कंपनी

Share on Social Mediaमुंबई . बंबई हाईकोर्ट ने मुआवजे के खिलाफ एक बीमा कंपनी की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि टायर फटना दैवीय घटना नहीं, बल्कि मानवीय लापरवाही है. न्यायमूर्ति एसजी डिगे की पीठ ने अपने आदेश में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 2016 के फैसले के खिलाफ […]