एअर इंडिया विमान के इंजन में आग लगी, आपात लैंडिंग

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

केरल के कोझिकोड आने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री विमान में उड़ान के दौरान एक इंजन में आग लग गई. इस कारण विमान शुक्रवार को तड़के अबू धाबी हवाई अड्डे पर लौट आया. एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बोइंग 737-800 विमान में कुल 184 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं.

अधिकारियों ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच करेगा. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उड़ान भरने के दौरान विमान के एक इंजन में आग लग गई थी. इससे विमान की वापस आपात लैंडिंग कराई गई. एक सूत्र ने कहा कि विमान का एक इंजन खराब हो गया था. डीजीसीए अधिकारी के मुताबिक अबू धाबी से कोझिकोड जा रही उड़ान संख्या वीटी-एवाईसी क 348 को करीब एक हजार फुट की ऊंचाई पर इंजन संख्या-एक में आग लगने के बाद बीच रास्ते से वापस लौटा दिया गया. अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए घटना की जांच करेगा. विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान भरते समय विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी. तकनीकी खराबी के बाद विमान वापस अबू धाबी हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा, जिसके लिए जमीन पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जज के तबादले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . हाईकोर्ट के जजों के तबादले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी. शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस पर जल्द संज्ञान ले, नहीं तो कोर्ट ऐसी कार्रवाई को बाध्य होगा, जो सरकार को अच्छी नहीं लगेगी. जस्टिस […]

You May Like