चीनी चंदे पर राहुल कुछ क्यों नहीं बोलते अनुराग ठाकुर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

हैदराबाद . केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने रविवार को सवाल किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को कथित तौर पर मिले चीनी चंदे के बारे में वह क्यों नहीं बोल रहे हैं.

अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी हमेशा उस देश (चीन) के बारे में बोलते हैं, जहां से राजीव गांधी फाउंडेशन ने चंदा लिया. राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले चीनी चंदे पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है और न ही यह बताया गया है कि वह चीनी अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे, जब चीन अतिक्रमण का प्रयास कर रहा था.

ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उस समय भारतीय सेना का अपमान किया, जब वे चीनी अतिक्रमण का करारा जवाब दे रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया, आपने और आपकी पार्टी और समर्थकों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताया और हमारे सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शरणार्थियों की नाव डूबने से इटली में भीषण हादसा, 59 की मौत

Share on Social Mediaइटली में शरण लेने जा रहे प्रवासियों की नाव समुद्र में डूबने से भीषण हादसा हुआ है और 12 बच्चों समेत कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासियों और शरणार्थियों से भरी ये नाव इटली के दक्षिणी क्षेत्र में स्थिति […]