Rashifal: आज का राशिफल 12 दिसंबर 2023, मंगलवार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

Rashifal 12 December 2023: आज का सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. कुछ राशियों आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशि ऐसे हैं, जिन्हें आज के दिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि व्यापारिक स्थल पर बदलाव न करें. साथ ही आज मित्रों की सलाह से लाभ होगा. आज के दिन अपने रिश्तों में खटास ना आने दें.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि शाम तक धन उधार न दें. साथ ही आज व्यापार की समस्या पहले से कम होगी. जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक होगा.

मिथुन राशि: मेडिकल से जुड़े मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन फायदा होगा. आज के दिन अपना वाहन ध्यान से चलाएं. साथ ही आज अपने मित्रों से संबंध मजबूत होंगे.

कर्क राशि: सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज नया कार्य शुरू न करें. साथ ही आज सन्तान की सेहत में सुधार होगा. आज के दिन परिवार में अकारण कलह ना करें.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग टल सकता है. आज दोपहर तक व्यापार में लाभ होगा. आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे बना-बनाया काम बिगड़ सकता है.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए दोपहर तक तनाव पहले से कम होगा. साथ ही विधार्थी विद्या प्राप्ति में सफल होंगे. आज के दिन धन खर्च पहले से बढ़ सकता है, इसलिए धन खर्च ध्यान से करें.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज स्थान परिवर्तन न करें. आज के दिन आपको नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी. आज उधार पैसा वापिस मिलने का योग हैं.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों की दोपहर तक सेहत बिगड़ सकती है. सलह दी जाती है कि आज धन उधार किसी को न दें. नौकरी मिलने का योग बन रहे हैं, इसलिए सकारात्मक रहें.

धनु राशि: धनु राशि के जातक आज के दिन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से चूक सकते हैं. साथ ही आज चेहरे पर चोट लगने से बचेंगे. आज रिश्तेदारों का सम्मान करें, इससे स्थिति बेहतर होगी.

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है. आज के दिन शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है. साथ ही आज नए काम से फायदा कम हो सकता है, इससे निराश न हों.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों का समाज में सम्मान बढ़ेगा. साथ ही शाम तक प्रिय मित्र से मुलाकात होगी. सलाह दी जाती है कि आज विवाद से बचें.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को आपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. साथ ही सफलता मिलने से कुटुंब में खुशी आएगी. आज के दिन नौकरी में बहुत फायदा होगा.

Next Post

पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग शाह

Share on Social Mediaनई दिल्ली . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पीओेके (पाक अधिकृत कश्मीर) भारत का अभिन्न हिस्सा है. इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता. उन्होंने कहा कि हम देश की एक इंच जमीन भी जाने नहीं देंगे. इसके साथ ही राज्यसभा […]

You May Like