पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग शाह

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

नई दिल्ली . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पीओेके (पाक अधिकृत कश्मीर) भारत का अभिन्न हिस्सा है. इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता.

उन्होंने कहा कि हम देश की एक इंच जमीन भी जाने नहीं देंगे. इसके साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बाद जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही मंजूरी दे चुकी है.

‘कांग्रेस अब भी निर्णय को गलत बता रही’ राज्यसभा में इन विधेयकों पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को हटाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को गलत बता रही है. कांग्रेस शीर्ष अदालत के फैसले को सही नहीं मान रही है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आधा कश्मीर छोड़ दिया. नेहरू के फैसले से ही जम्मू-कश्मीर के विलय में देरी हुई. नेहरू ने भी अनुच्छेद-370 को अस्थाई प्रावधान बताया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

जम्मू-कश्मीर मसले पर विपक्ष और सत्तापक्ष आमने-सामने

Share on Social Mediaनई दिल्ली. राज्यसभा में सोमवार को जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक व जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप चला. विपक्षी दलों ने जहां जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा खत्म करने का विरोध किया, वहीं सत्तापक्ष ने तर्क दिया […]
Article 370: सुप्रीम कोर्ट का लाइव फैसला | Live Updates