छत्तीसगढ़ की पटरियों पर दौड़ेगी वंदेभारत, पीएम मोदी ने नागपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 31 Second

 देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार को आधिकारिक रूप से संचालन किया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसे नागपुर (Nagpur) में हरी झंडी दिखा किया रवाना जहां से ये ट्रेन बिलासपुर (Bilaspur) के लिए रवाना होगी. देश की सबसे महत्वकांक्षी योजना के तहत रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में शुरू करने जा रही है. इस ट्रेन को नागपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से नागपुर के बीच लगभग 412 किलोमीटर के सफर में पांच घंटे का समय लगेगा.

बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली यह महत्वपूर्ण ट्रेन 20825/20826 नंबर के साथ चलेगी. ट्रेन का परिचालन समय यात्रियों की सुविधा के अनुसार निर्धारित किया गया है. बिलासपुर से 6:45 बजे छूटकर 8:01 बजे रायपुर, 8:48 बजे दुर्ग, 9:07 बजे राजनांदगांव, 10:28 बजे गोंदिया और 12:15 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नागपुर से 14:05 बजे छूटकर 15:36 बजे गोंदिया, 16:44 बजे राजनांदगांव, 17:15 बजे दुर्ग, 17:50 बजे रायपुर और 19:35 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. पहले इस दूरी को तय करने में साढ़े छह से सात घंटे तक लग जाते थे. अब यात्री सुबह जाकर देर रात या दूसरे दिन सुबह बिलासपुर पहुंच सकते हैं.

वंदे भारत ट्रेन 130 किमी प्रतिघंटे की गति से दौड़ेगी. ऐसे में मवेशी से लेकर ट्रैक पार करने वाले नागरिकों की जान को खतरा है. इस प्रश्न पर डीआरएम ने कहा कि इसको लेकर भी रेलवे ने योजना बनाई है. इसके तहत ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी. पहले झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक काम होगा और उसके बाद बिलासपुर से नागपुर तक सुरक्षा का यह उपाय किया जाएगा.

इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों में उत्साह नजर आ रहा है. शनिवार की रात 12 बजे आरक्षण सिस्टम में ट्रेन की जानकारी अपडेट की गई. उसके बाद रिजर्वेशन का सिलसिला शुरू हुआ. शनिवार की शाम तक 93 यात्रियों ने रिजर्वेशन करा लिया है. यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा. बिलासपुर से इस ट्रेन की शुरुआत 12 दिसंबर से हो रही है. कुछ यात्री तो ट्रेन में सफर करने लिए इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने बिलासपुर से रायपुर तक रिजर्वेशन करा लिया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश में बनी भारत की सबसे चौड़ी और प्रदेश की सबसे लंबी ऑप्टिलकल फाइबर युक्त टनल का लोकार्पण

Share on Social Mediaमध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में भारत की सबसे चौड़ी और मध्य प्रदेश की सबसे लम्बी सुंरग सड़क बनकर तैयार है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम शिवराज सिंह चौहान इस टनल को एमपी की जनता के सुपुर्द करेंगे. रीवा और सीधी के बीच बनाई गई […]