चीन की खिलाड़ी को हराकर कर पीवी सिंधु सेमीफाइनल में, किदाम्बी श्रीकांत हारे….

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पीवी सिंधू ने एकल में चीन की यि मान झांग को हराया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने निचली रैंकिंग वाली झांग को 21 . 16, 13 . 21, 22 . 20 से मात दी। यह मैच एक घंटे और 14 मिनट तक चला। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू ने 18वीं रैंकिंग वाली झांग से आल इंग्लैंड ओपन के अंतिम 32 दौर में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंडोनेशिया के शटलर क्रिश्चियन अडिनाटा ने उन्हें 21-16,16-21 और 11-21 से हरा दिया। यह मैच 57 मिनट तक चला। आज ही मेन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के एचएस प्रणय का मुकाबला जापान के केंटा नीशिमोटो से होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की बैठक सम्पन्न

Share on Social Mediaखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में मनोनित सदस्यों और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हितों और अधिकारों के संरक्षण हेतु परिषद […]