मध्य प्रदेश में बनी भारत की सबसे चौड़ी और प्रदेश की सबसे लंबी ऑप्टिलकल फाइबर युक्त टनल का लोकार्पण

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 58 Second

मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में भारत की सबसे चौड़ी और मध्य प्रदेश की सबसे लम्बी सुंरग सड़क बनकर तैयार है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम शिवराज सिंह चौहान इस टनल को एमपी की जनता के सुपुर्द करेंगे. रीवा और सीधी के बीच बनाई गई इस टनल की कई खासियत हैं. मसलन गुढ स्थित ग्राम बदवार के मोहनिया घाटी को बीच से काटकर 2 सुरंग बनाई गई है. चुरहट बायपास में 3-3 लेन की 2 टनल बनाई गई है, जो आपस में 7 स्थानों पर जुड़ी हुई है. 1 टनल में 1 तरफ से 3 वाहन एक साथ गुजर सकेंगे.

टनल को बनाने में 1004 करोड़ रुपए की लागत आई है. इस परियोजना में 1 माइनर ब्रिज, 1 ओवर ब्रिज, 1 एक्वाडक्ट, 1 रेलवे ब्रिज के साथ कई छोटे पुल-पुलियों का निर्माण किया गया है. यातायात सुगम करने दोनों टनल के बीच 7 स्थानों पर इंटर पासिंग की व्यवस्था की गई. टनल का काम निर्धारित समय से लगभग 6 माह पहले पूरा कर लिया गया है.

2400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी  शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान नितिन गडकरी ने यहां 2400 करोड़ की लागत से निर्मित विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास भी किया. केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को  नागपुर से विशेष विमान से 12.45 बजे चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचे और चोरहटा बाइपास से नवनिर्मित मोहनिया टनल पहुंचकर टनल का लोकार्पण किया.

टनल के अन्दर सीसीटीवी कैमरे, पखे एवं फायर कन्ट्रोल सिस्टम, सुरंग में अत्याधुनिक लाइटिंग , आपातकाल में संपर्क के लिए कालिंग सिस्टम सुविधा भी दी गई है. टनल के शुरू होने से रीवा और सीधी के बीच की दूरी 7 किमी. कम हो जाएगी. वाहनों को मोहनिया घाटी के घुमावदार मोड़ और चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी. अभी घाटी पार करने में 30 से 35 मिनिट लगते थे, अब 3 से 5 मिनट लगेंगे.

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहर 1.30 बजे मोहनिया टनल स्थल पर लगाए गए 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को भी फहराया. इसके बाद वह मोहनिया टनल के समीप सोलर प्लांट के पास आमसभा में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मोहनिया टनल भारत की अनूठी सुरंग है जिसमें सबसे नीचे टनल फिर बाणसागर की नहर और सबसे ऊपर पुराना सड़क मार्ग है. ये ऑप्टिलकल फाइबर युक्त टनल है जिसमें 300 मीटर के बाद एक टनल से दूसरे टनल में जाने के लिए रास्ता है. बता दें इस टनल के बन जाने से रीवा-सीधी के बीच सात किलोमीटर की दूरी घट गई है. अब मोहनिया घाट का 45 मिनट का सफर महज पांच मिनट में तय हो जाएगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राजीलियन फुटबॉल फैन ने पहना अनोखा मिरर आउटफिट, इंटरनेट पर मच गया हंगामा

Share on Social Mediaफुटबॉल (Football) का सबसे बड़ा कार्निवल – फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup) कतर में आयोजित किया जा रहा है और कुछ नतीजों ने निश्चित रूप से प्रशंसकों और समर्थकों को स्तब्ध कर दिया है. दिलचस्प मैचों के दौरान, फुटबॉल प्रेमी अनोखे तरीके से अपनी उत्तेजना और […]

You May Like