Gold ATM: ‘नोट की जगह निकलेगा सोने का सिक्का…’, हैदराबाद में खुला भारत का पहला गोल्ड एटीएम

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

अब ATM से निकलेगा सोने का सिक्का, जी हां आपने सही सुना, दरअसल भारत में पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च हो गया है, जिसकी वजह से अब डायरेक्ट लोग सोने के सिक्के को बिना दुकाने पर गए ही एटीएम से खरीद सकेंगे. ये एटीएम ओपन हुआ है हैदराबाद के बेगमपेट में, जिसे गोल्डसिक्का ने शहर के ही एक स्टार्टअप ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज की मदद से खोला है.

इस एटीएम के बारे में जानकारी देते हुए गोल्डसिक्का के सीईओ सी. तरुज ने कहा कि ‘ग्राहक सीधे डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अलग-अलग मूल्य वाले सोने के सिक्के यहां से खरीद सकते हैं. ग्राहकों के सामने 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्कों की इमेज एटीएम के स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिन्हें वो चुनेंगे वो उन्हें मिल जाएगा, उन्होंने दावा कि ये सिक्के पूरी तरह से शुद्द होंगे. उन्होंने कहा कि कंपनी हैदराबाद के एयरपोर्ट, वारंगल और करीमनगर में भी गोल्ड एटीएम खोलने की तैयारी में है और उनकी योजना अगले दो साल में पूरे इंडिया में करीब 3,000 गोल्ड एटीएम खोलने की है.

फिलहाल गोल्ड एटीएम की खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि ये सिक्के के वजन और शुद्धता के लिए एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और ये एटीएम 24 घंटे खुले रहेंगे.

ATM के बारे में ये खास बातें ATM का पूरा नाम Automated Teller Machine है, जो कि एक स्पेशल कंप्यूटर है. इसके जरिए बैंकधारक बिना बैंक गए, बिना चेक साइन किए सीधे एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. इसके अलावा आप ATM के जरिए अपने खाते और बैंक के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं. ATM हर शहर में 24 घंटे खुले रहते हैं, जिसके जरिए मिनटों में आप कभी भी पैसा निकाल सकते हैं. ATM मशीन से पैसे निकालने के लिए आपको एक कार्ड मिलता है जिसे कि ATM कार्ड या डेबिड कार्ड कहते हैं. इसका एक कोड नंबर होता है, जो कि बैंक में खाता खोलते वक्त आपको एटीएम कार्ड के साथ दिया जाता है. ये निजी होता है,इस नंबर को पिन कहते हैं. इसी पिन के जरिए एटीएम कार्ड वर्क करता है, इसे किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश को मिलेंगे यूनानी, आयुर्वेद और होम्योपैथी के तीन राष्ट्रीय संस्थान, मोदी करेंगे उद्घाटन

Share on Social Mediaदेश को पहली बार एक साथ तीन चिकित्सा संस्थान मिलने जा रहे हैं. इन संस्थानों में आयुर्वेद से लेकर यूनानी और होम्योपैथी मेडिसिन तक हैं जहां मरीजों को पढ़ाई के साथ-साथ इलाज भी मिलेगा. उत्तर प्रदेश के गोवा, दिल्ली और गाजियाबाद में तैयार इन संस्थानों का उद्घाटन […]