शाहरुख खान की ‘डंकी ड्रॉप 1’ को दर्शकों से मिला प्यार, ट्विटर पर की दिल छू लेने वाली तारीफ!

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 28 Second

मुंबई। Shahrukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख स्टारर फिल्म के मेकर्स ने का ‘डंकी फर्स्ट ड्रॉप’ वीडियो साझा किया, जिसके जरिए मेकर्स ने फैंस को फिल्म की झलक दिखाई है। इस फर्स्ट ड्रॉप वीडियो को ट्विटर पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि फैंस का क्या कहना है।

एक यूजर ने फिल्म के फर्स्ट ड्रॉप वीडियो की तारीफ करते हुए कहा, ‘दिल को छू लेने वाली कहानी होगी। किंग खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों में राज करने को तैयार है।’ वहीं, कुछ लोग इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

एक और फैन ने ‘डंकी’ की तारीफ करते हुए लिखा, ‘डंकी बहुत उत्साह और मजेदार एहसास देता है। शाहरुख को फिर से नॉर्मल फिल्म में देखना ताजगी भरा है। पूरे वाइब्स को पसंद किया। लगता है हिरानी ने इस बार पूरी मेहनत की है।’ वहीं, कुछ लोग फिल्म की कास्ट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक और यूजर ने ‘डंकी’ की तारीफ करते हुए कहा, ‘हाल ही में बड़े पैमाने पर मसाला एक्शन फिल्मों की बहुत अधिक मात्रा हो गई है। मुझे खुशी है कि अब हमें डंकी जैसी नॉर्मल फिल्म मिल रही है, क्योंकि यह हिरानी की भावनाओं, हंसी और नाटक का मेल होगा और SRK के कूल अंदाज के साथ फैंस को स्क्रीन पर एक बड़ा तोहफा देखने को मिलेगा।’

https://twitter.com/iamdishhh/status/1719954592929333672?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1719954592929333672%7Ctwgr%5E74eff8806c01bb53051a8a962cbbcdf6fc92833b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fdunki-drop-1-twitter-review-netizens-call-shah-rukh-khan-vicky-kaushal-taapsee-pannu-film-blockbuster-2023-11-02

‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज के बाद अब राजकुमार हिरानी ‘डंकी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। उन्होंने हार्डी नाम के लड़के का किरदार निभाया है, जिसके चार दोस्त इंग्लैंड जाना चाहते हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल , बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांकेर में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

Share on Social Mediaकांकेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांकेर में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे हैं. मंच पर उनके साथ भाजपा के तमाम नेता मौजूद हैं. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा कांकेर में "विजय संकल्प महारैली" में संबोधन#विजय_संकल्प_महारैली https://t.co/vJkoy2LX3U — BJP […]

You May Like