यात्रा नियमों में बदलाव से रेलवे की कमाई बढ़ी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारतीय रेलवे ने बच्चों के लिए यात्रा किराया नियमों में संशोधन करके पिछले सात सात साल में 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त कमाई की है. आरटीआई के जवाब से यह जानकारी मिली.

सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स से एक जवाब से पता चला कि संशोधित मानदंडों के कारण रेलवे को अकेले 2022-23 में 560 करोड़ रुपये की कमाई हुई. रेल मंत्रालय के तहत आने वाला सीआरआईएस टिकट और यात्रियों, माल ढुलाई सेवाओं, रेल यातायात नियंत्रण और परिचालन जैसे मुख्य क्षेत्रों में आईटी समाधान मुहैया कराता है.

रेल मंत्रालय ने 31 मार्च 2016 को घोषणा की थी कि रेलवे पांच साल और 12 साल के बीच उम्र वाले बच्चों के लिए पूरा किराया वसूल करेगा, अगर उन्हें आरक्षित कोच में अलग बर्थ या सीट चाहिए. संशोधित मानदंड 21 अप्रैल, 2016 से लागू हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा कल,जनसभा को करेंगी संबोधित...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : साल के अंत में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने है। जिसके लिए सभी दलों की तैयारियां जोरों पर है।राज्य में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख पार्टियों के बीच है। ये दो दल हैं, सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा। केंद्रीय नेताओं का भी छत्तीसगढ़ दौरा […]