कल 19 नवंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 38 Second

नई दिल्‍ली. सरकारी बैंकों (Government Bank) के निजीकरण के खिलाफ देश भर के बैंक कर्मचारी 19 नवंबर को हड़ताल (Bank Strike) पर रहेंगे. ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने बैंक हड़ताल का ऐलान किया है.  19 नवंबर को शनिवार है. 20 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसलिए अगर आपको भी कोई जरूरी काम बैंक (Bank) में जाकर पूरा करना है तो उसे आज या कल में ही निपटा लें. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो फिर आपको इसके लिए दो दिन इंतजार करना होगा.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने हड़ताल की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि बैंक को AIBEA का नोटिस मिला है. एसोसिएशन के सदस्‍यों ने 19 नवंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा साति अपनी कई मांगों को लेकर एक दिन की स्‍ट्राइक करने का फैसला किया है.

शादी-विवाह के इस सीजन में बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में नकदी की समस्या आ सकती है. अगर आप असुविधा से बचना चाहते हैं, तो एक दिन पहले ही एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं. बैंकों की इस हड़ताल से वित्‍तीय कार्य निपटाने में परेशानी होगी और ज्‍यादातर बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी. शनिवार को बैंक हड़ताल के बाद रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में 2 दिन तक कामकाज पर असर पड़ेगा. आने वाला शनिवार महीने का तीसरा शनिवार है. इसलिए इस दिन बैंक में छुट्टी नहीं होनी थी. महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश होता है.

नवंबर में 5 दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज

19 नवंबर : इस दिन हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे.

20 नवंबर : इस दिन रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे.

23 नवंबर : इस दिन सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. बाकि सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे.

26 नवंबर : इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे.

27 नवंबर : इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा.

ये है पूरा मामला

दरअसर अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा है कि कुछ बैंकों की ओर से नौकरियों की आउटसोर्सिंग से निचले स्तर पर भर्ती में कमी के अलावा ग्राहकों की निजता और उनके पैसे को रिस्क में डाला जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बैंक औद्योगिक विवाद (संशोधन) कानून का भी उल्लंघन कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई की दंबगई, बरेली में ट्रेन में चढ़ रहे फौजी को धक्का दिया, जवान के कटे दोनो पैर

Share on Social Mediaयूपी के बरेली में ट्रेन में चढ़ रहे एक फौजी को टीटीई ने धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से गिर गया और उसके दोनों पैर काट गए. बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर घटी इस घटना में गुस्साए फौजियों ने टीटीई की धुनाई कर […]

You May Like