नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों से चिंता बढ़ी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

नई दिल्ली. पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ पर नकेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती जिहादी गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ाई है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा को आतंकियों की पनाहगाह बनाने की कोशिश लगातार जारी है.

पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई इस सीमा को अपने नापाक इरादों के लिए इस्तेमाल करने में जुटी है. सुरक्षा बल से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर कई संवेदनशील बिंदु बनते जा रहे हैं. कई जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसी समन्वय के साथ काउंटर प्लान पर काम कर रही हैं. एजेंसियों के मुताबिक नेपाल में सक्रिय कुछ एनजीओ को इस्लामिक देशों से फंड भी मिल रहा है. सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की चिंता है कि भारत-नेपाल सीमा खुली होने का फायदा आतंकी उठा सकते हैं. इसी तरह की चिंता म्यांमार सीमा को लेकर पूर्वोत्तर के लिए जताई गई है. जहां पर बाड़ नहीं है उन इलाकों का दुरुपयोग किया जा सकता है.

पाकिस्तान की आईएसआई नेपाल में काफी सक्रिय है. भारत-नेपाल की खुली सीमा होने की वजह से आतंकियों के लिए भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की साजिश रच सकता है. हाल ही में हुई डीजीपी, आईजीपी कॉन्फ्रेंस में भी इस मामले पर चर्चा हुई थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीटिंग दी रिट्रीट में आज होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी होंगे शामिल

Share on Social Mediaदेश के 74वें गणतंत्र दिवस का समारोह अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है. हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 29 जनवरी की शाम को बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है. ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के साथ इस साल का गणतंत्र दिवस […]

You May Like