कर्नाटक : मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बेंगलुरु, 11 जुलाई  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मंगलवार को राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरा करेंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह कोडागु, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और कारवार जिलों का दौरा करेंगे. सीएम बोम्मई ने कहा, “मैं बारिश और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करूंगा और अधिकारियों के साथ बैठक भी करूंगा. प्रभावित लोगों से उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए मुलाकात करूंगा.”

सीएम बोम्मई मंगलवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु शहर में रुकेंगे और तटीय जिलों के प्रभावित क्षेत्रों में अपना दौरा जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही इस संबंध में एक बैठक की और निर्देश जारी कर दिए हैं.”

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कर्नाटक में चार और दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. चिकमंगलूर, उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़ जिलों में 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मांड्या जिले में केआरएस बांध से 72,964 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और कावेरी नदी अपने खतरनाक स्तर को पार कर चुकी है. कावेरी नदी के किनारे के खेतों में पानी भर गया है. नदी के पास जाने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं.

विजयपुरा जिले के लाल बहादुर शास्त्री बांध में जलस्तर अधिकतम 519.60 मीटर के मुकाबले 516.95 मीटर पहुंच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

​<br>भारत के 2023 में सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ देने की संभावना: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

Share on Social Mediaसंयुक्त राष्ट्र: भारत के अगले साल दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ने का अनुमान है, संयुक्त राष्ट्र की सोमवार को एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें कहा गया है कि नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी आठ अरब […]