Read Time:1 Minute, 21 Second
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में बेदाग साबित हो चुके हैं। उनके खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को न कोई सबूत मिला है और न ही किसी गवाह ने उन्हें ड्रग्स सप्लाई करने की बात मानी है। आर्यन की बेगुनाही के बाद अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या NCB ने जानबूझकर आर्यन को फंसाने का प्रयास किया था। यह दावा खुद NCB की एक इंटरनल रिपोर्ट में भी किया गया है।
क्रूज केस में रिश्वतखोरी का विवाद खड़ा होने के बाद यह केस NCB की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दिया गया था। SIT ने अपनी एक इंटरनल रिपोर्ट में केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर पर सवालिया निशान लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, SIT ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि जांच अधिकारी किसी भी तरह अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स मामले में फंसाना चाहते थे।’
