राजीव गांधी डिजिटल भारत के वास्तुकारः खड़गे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार को उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि वह सच्चे देशभक्त एवं भारत के महान सपूत थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी का भारत बनाने की दिशा में अमूल्य योगदान दिया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें डिजिटल भारत का वास्तुकार बताया. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनके (राजीव गांधी) शानदार कामकाज ने उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं की पंक्ति में ला दिया. खड़गे ने कहा, राजीव गांधी ऐसे नेता थे, जिन्होंने लाखों भारतीयों में उम्मीद का संचार किया. 21वीं सदी का भारत बनाने में विशेष भूमिका निभाई.

प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी सरकार आने के बाद तेज हुआ विकास: शिवराज

Share on Social Mediaभोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रदेश की प्रगति को नई दिशा और गति मिली है. डबल इंजन वाली सरकार ने विकास के नए प्रतिमान गढ़ दिए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री […]

You May Like