दिल्ली/रायपुर। दिल्ली सरकार के वादे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे है। सरकार ने स्कूलों के फीस को नियंत्रण रखने की बात कही थी, लेकिन अब मनमाना फीस बढ़ा दिया गया है। इस वजह से पैरेंट्स भी प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए है।
द्वारका दिल्ली (गोयला विहार ) में स्कूल के खिलाफ विरोध जताने के लिए रस्सीयों से हाथ बाँध कर पेरेंट्स सड़क पर उतरे है। द्वारका के सेक्टर 19 के समीप गोयला विहार में सेंट थॉमस स्कूल जो मनमानी पर उत्तर आया है, जिसकी मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पेरेंट्स ने इस अंदाज में मोर्चा खोला कि स्कूल प्रसाशन को मनमानी भारी पड़ गई|
खुद के हाथ रस्सीयों से बांध कर पेरेंट्स सड़क पर उतरे है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स का आरोप है की उनके बच्चों की एजुकेशन को स्कूल बंधक बना रहा है। सेंट थॉमस गोयला विहार द्वारका सेक्टर 19 के समीप स्कूल प्रसाशन की फीस बढ़ोतरी की मनमानी के खिलाफ पेरेंट्स का ये अनोखा जनजागरण देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सच में दिल्ली के प्राइवेट स्कूल फीस को लेकर मनमानी कर रहें है। पेरेंट्स की माने तो कोरोना काल के 2021 की फीस भी मनमाने ढंग से वसूली करने पर उतरा स्कूल वही स्कूल ने छात्रों Health & Hygiene के नाम पर नए चार्ज थोपे जा रहें हैं। केजरीवाल सरकार से गुहार लगाते हुए आह्वान किया कि स्कूल कि मनमानी पर सरकार जल्द रोक लगा कर बच्चों के भविष्य को खत्म होने से बचाए और जिस तरह फीस बढ़ोतरी कर मनमानी कर रहा है उस पर कड़ा एक्शन ले जिससे नजीर पेश हो जो दूसरे स्कूलों के लिए भी सबक हो। एक तरफ दिल्ली में इतनी गर्मी है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है वही सेंट थॉमस स्कूल के गेट के बाहर कड़कती धूप में प्रोटेस्ट करते ये पेरेंट्स स्कूल प्रशासन की फीस बढ़ोतरी को लेकर इतने परेशान हैं, कि स्कूल के खिलाफ विरोध जताने के लिए रस्सियों से हाथ बांध कर सड़क पर आ गए हैं।
अब देखना ये रह गया है क्या प्राइवेट स्कूल फीस बढ़ोतरी को लेकर युही मनमानी करते रहेंगे या प्रशासन की आंख खुलेंगी ये समय बतायेगा।
