जल्द ही नए सीडीएस की हो सकती है नियुक्ति

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर सकती है। यह पद पिछले साल आठ दिसंबर को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की एक हवाई हादसे में मौत हो जाने के बाद से खाली है। सरकार अगले सीडीएस के नाम पर मंथन कर रही है।

सूत्रों के अनुसार सरकार अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति का एलान भी आने वाले सप्ताह में कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस पद के लिए नाम पर फैसला ले लिया गया है। इस पैनल में थ्री स्टार और फोर स्टार रैंक के अधिकारियों को शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनने के छह महीने के अंदर नए सीडीएस की नियुक्ति के फैसले को देश के सर्वोच्च सैन्य ढांचे में सबसे बड़ा सुधार बताया गया है। देश की तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए पहले सीडीएस के तौर पर जनरल रावत को नियुक्त किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी से मांगे पैसे, नहीं दी तो कर दी हत्या

Share on Social Mediaरायगढ़ जिले में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि पत्नी ने उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए। इसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने टंगिया उठाई और महिला पर कई वार […]

You May Like