Read Time:1 Minute, 1 Second
जयपुर. भजल लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री. राजस्थान समेत पूरे देश में मीडिया से लेकर सोशल मीडिया और राजधानी जयपुर से लेकर दिल्ली तक कई नामों की सीएम बनाने को लेकर चर्चा तेज थी. इन तमाम नामों में से एक बाह्मण चेहरा भजन लाल शर्मा का है जो काफी अधिक चर्चाओं में था.
जाने कौन है भजन लाल शर्मा?
भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है. बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया. भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी.
