भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रचा इतिहास

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 55 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार आठवीं बार प्रचंड जीत दर्ज करते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा से अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास को 67819 मतों से पराजित किया है. उनकी यह जीत छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. भाजपा हो या कांग्रेस किसी भी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी ने कभी भी इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं की है. आठ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले तो देश में कई नेता हैं, परंतु लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले चंद लोग ही भारत की राजनीति में है. छत्तीसगढ़ में आठवीं बार चुनाव जीतने वाले श्री अग्रवाल अकेले हैं.

बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से इस बार चौथी बार चुनाव लड़ने मैदान में उतरे थे. इस बार उनके सामने दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को कांग्रेस ने खड़ा किया था. ऐसे में यही कहा जा रहा था कि श्री अग्रवाल के लिए इस बार का मुकाबला बहुत मुश्किल होगा. कुछ तो यह भी कह रहे थे कि इस बार उनकी जीत पर ब्रेक लग जाएगा, लेकिन जब नतीजा सामने आया तो वह बड़ा चौकाने वाले इस लिहाज से रहा कि उनको पहली बार रिकाॅर्ड मतों से जीत मिली. उनकी जीत के आंकड़ों के आस-पास भी कोई नहीं फटक सका.

जनता में लोकप्रिय

श्री अग्रवाल की आठवीं जीत ने भी यह साबित करता है कि वे जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं. आज की राजनीति में 5 साल विधायक रहने के बाद लोग अपनी विधानसभा नहीं संभाल पाते. पराजित होकर राजनीति से किनारे लगा दिए जाते हैं. ऐसे में जहां जाति,धर्म और संप्रदाय की राजनीति हावी हो उसे दौर में बृजमोहन अग्रवाल का सभी समाजों,वर्गों का साथ और आशीर्वाद मिलना कोई साधारण बात नहीं है. उनको हर वर्ग के मत मिले. मुस्लिम मतदाताओं ने भी उनको हाथों-हाथ लिया और उनको मुस्लिम क्षेत्र से भी बहुत मत मिले. इसके पीछे का कारण यह है कि वे सभी वर्गों के साथ बिना भेदभाव के पेश आते हैं. आलम यह है कि वे विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में भी किसी कार्यक्रम में बुलावे में अवश्य जाते हैं.

इनको दिया जीत का श्रेय

श्री अग्रवाल ने अपनी जीत का श्रेय माता, बाबूजी के आशीर्वाद, भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया. उन्होंने कहा, जनता हमें विधायक के रूप में अपना सेवक चुनती है, कोई शासक नहीं. इसलिए हमारे मन में हमेशा सेवा का भाव होना चाहिए. मैंने अपनी 40 साल की राजनीति में खुद को जनता का सेवक ही माना है. 24 घंटे सातों दिन में जनता की सेवा में समर्पित होकर कार्य करने का प्रयास करता हूं. यही वजह है कि जनता का प्रेम, साथ और आशीर्वाद सदैव मेरे साथ बना रहता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

IND Vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को दिया 198 रन का लक्ष्य

Share on Social MediaIND W Vs ENG W Live Score: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम टी-20 सीरीज के पहले मैच में आज आमने-सामने है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया […]
IND Vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को दिया 198 रन का लक्ष्य