15 साल के बच्चे की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 31 Second

गुरुग्राम, 30 जुलाई यहां एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से गिरकर शुक्रवार को एक 15 वर्षीय लड़के की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सातवीं मंजिल से गिरकर मरने वाले मृतक युवक की रहस्यमयी मौत की जांच कर रही पुलिस अभी भी उसकी मौत के कारणों से अनजान है.

इस बीच परिवार ने पुलिस को लिखित में दिया है कि उन्हें घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है.

पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र था.

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मृत लड़के के परिवार ने पुलिस को बताया कि बच्चा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने स्कूल के लिए तैयार हो रहा था, लेकिन बाद में अपार्टमेंट के भूतल से किसी ने परिवार को सूचित किया कि लड़का गिर गया है. मृतक के माता-पिता भी मामले में आगे की कार्रवाई नहीं चाहते हैं.”

पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है.

मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छ.ग. के मशहूर लोक गायक गोफेलाल गेंदले गिरफ्तार, युवक ने मांगा बाइक तो कर दी हत्या, जानिए क्या है मामला

Share on Social Mediaबेमेतरा, 30 जुलाई. छत्तीसगढ़ के मशहूर लोक गायक गोफेलाल गेंदले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेमेतरा जिले के हरिहरपुर गांव निवासी लोक गायक गोफेलाल को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गोफेलाल अपने साथी के साथ मिलकर 35 वर्षीय […]

You May Like