पीएम मोदी ने नागपुर में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया. इस महामार्ग की लंबाई 520 किलोमीटर की है. यह सड़क परियोजना नागपुर (Nagpur) और शिरडी (Shirdi) को आपस में जोड़ती है.

करीब 705 किलोमीटर लंबे इस महामार्ग के बनने से मुंबई-नागपुर की 15 घंटे की यात्रा 8 घंटे में सिमट जाएगी. 150 किलोमीटर की स्पीड से लोग नागपुर जा सकेंगे. महामार्ग के लिए अतिरिक्त 3500 करोड़ रुपए की राशि कैपिटल इनवेस्टमेंट के रूप में देने के फैसले को भी मंजूरी मिल गई है. महामार्ग की कीमत 55 हजार 335 करोड़ रुपए है. इसके बनने से राज्य के 14 जिलों को सीधे फायदा मिलेगा.

समृद्धि महामार्ग या नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे परियोजना देश भर में बेहतर संपर्क और बुनियादी ढांचा उपलबध कराने के प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह एक्सप्रेसवे 701 किलोमीटर लंबा है और लगभग 55,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है. यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा. एक्सप्रेसवे आसपास के 14 अन्य जिलों में संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करेगा. यह एक्सप्रेसवे विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के क्षेत्रों सहित राज्य के लगभग 24 जिलों के विकास में सहायता करेगा.

प्रधानमंत्री गति शक्ति परियोजना के अंतर्गत बुनियादी ढांचा संपर्क परियोजनाओं की एकीकृत योजना और समन्वित कार्यान्वयन की प्रधानमंत्री की परिकल्पना का समर्थन करते हुए, समृद्धि महामार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास और अजंता एलोरा गुफाओं, शिरडी, वेरुल, लोनार आदि जैसे पर्यटन स्थलों से जुड़ जाएगा. समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को प्रमुखता से बढ़ावा प्रदान करने में एक परिवर्तन करने वाला सिद्ध होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित

Share on Social Mediaकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) को समय-सीमा के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने यूनिवर्सल […]