फिल्म सपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का खुलासा

rashtra path
Share on Social Media

मुंबई । रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘Dhurandhar 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म की अपार सफलता के बीच पिछले 20 दिनों से दीपिका पादुकोण की ‘चुप्पी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी।

रणवीर सिंह को सार्वजनिक रूप से सपोर्ट न करने पर ट्रोल हो रहीं दीपिका ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आलोचकों की बोलती बंद कर दी है।
सोशल मीडिया रील पर दीपिका का पलटवार

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही थी जिसमें दीपिका पर निशाना साधा गया था। रील के कैप्शन में लिखा था।

‘500 करोड़ की फिल्म को दीपिका ने दिया साइलेंट ट्रीटमेंट। प्रीमियर छोड़कर ससुराल वालों के साथ कॉन्सर्ट गईं। न कोई पोस्ट, न तारीफ। क्या यह डायरेक्टर के खिलाफ कोई संकेत है या इंटरनेट ड्रामा?’

इस वायरल दावे पर खुद दीपिका पादुकोण ने कमेंट सेक्शन में मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी हाजिरजवाबी से ट्रोल्स को आईना दिखाते हुए लिखा-

‘मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले ही देख ली थी… अब आप मुझे बताइए, किसका मजाक बन रहा है?’ अपने इस कमेंट के साथ उन्होंने एक ‘विंक’ (आंख मारते हुए) और मजाकिया इमोजी भी साझा किया।
फैंस ने किया दीपिका का समर्थन

दीपिका के इस बेबाक अंदाज के बाद सोशल मीडिया का रुख बदल गया है और प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आए हैं। प्रशंसकों का मानना है कि हर बात को सोशल मीडिया पर साबित करना जरूरी नहीं है।

एक यूजर ने तर्क दिया कि दीपिका शायद प्रीमियर पर इसलिए नहीं गईं ताकि पूरी लाइमलाइट फिल्म और उनके पति रणवीर सिंह पर रहे। कुछ प्रशंसकों ने याद दिलाया कि फिल्म की सफलता के दौर में दीपिका घर पर अपने बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। फैंस का कहना है कि रणवीर और दीपिका के रिश्ते को किसी ‘पब्लिक वैलिडेशन’ या सोशल मीडिया पोस्ट की जरूरत नहीं है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की सफलता के 20 दिन बाद आए दीपिका के इस रिएक्शन ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें उनके और फिल्म की टीम के बीच अनबन की खबरें उड़ाई जा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12 अप्रैल को CDS और NDA परीक्षा आयोजित होगी

Share on Social Mediaरायपुर । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित CDS परीक्षा-2026 और NDA परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी […]