“देश भर में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो छत्तीसगढ़ में है : अनुराग ठाकुर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 26 Second

न्यूज डेस्क : :छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों मे मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे। जिसे लेकर प्रमुख राजनैतिक पार्टियों द्व्रारा आम सभाए की जा रही है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में जो माहौल बना है, उसके पीछे का कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहायता राशि दी है। एक के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब इस भू-पे और खाऊ सरकार उब चुकी है। कांग्रेस ने जिस तरह से संसाधनों को लूटा है और प्रदेश की ऐसी हालत कर दी है। छत्तीसगढ़ जो बहुत आगे जा सकता था, उसको पीछे की ओर धकेला है। अब छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नहीं करेगा।

राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माना विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार, यहां खनन माफिया हो, शराब माफिया हो या फिर तबादला माफिया हो। हर माफियाओं की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब दिल्ली की कांग्रेस का एटीएम नहीं बने, इसलिए अब छत्तीसगढ़ बर्दाशत नहीं करेगा। गौरतलब है कि अनुराग भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन दाखिल प्रक्रिया में बीजापुर में शामिल हुए। अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “देश भर में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो छत्तीसगढ़ में है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,जानिए किन - किन को मिली जगह..

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल,पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित अन्य नेताओं का नाम शामिल है।

You May Like