दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए एयर इंडिया ने कुछ घरेलू उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है.
एयर इंडिया के मुताबिक 1 सप्ताह तक हर रोज तीन घंटे के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा. इसे देखते हुए कुछ फ्लाट्स को रद्द और कुछ को री-शेड्यूल किया गया है. निर्देशों के मुताबिक 19 जनवरी से 24 जनवरी तक और 26 जनवरी को सुबह 10.30 से 12.45 तक हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान एयर इंडिया ने दिल्ली से उड़ने वाली और दिल्ली को वापस आने वाली उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है. वहीं दूसरे रास्तों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.
नोटिस टू एयरमेन (एनओटीएएम) 19-24 जनवरी और 26 जनवरी को सुबह के समय के लिए जारी किया गया है.
बयान में कहा गया है, ‘‘जहां तक अंतरराष्ट्रीय परिचालन का संबंध है, एयर इंडिया या तो उसे एक घंटे के साथ विलंबित करेगी या आगे बढ़ाएगी. इसके कारण, पांच स्टेशनों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन एलएचआर (लंदन), आईएडी (डलेस), ईडब्ल्यूआर (नेवार्क), केटीएम (काठमांडू) और बीकेके (बैंकॉक) से प्रभावित होगा.”
बयान में कहा गया है, ‘‘इस अवधि के दौरान किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन रद्द नहीं किया गया है.”
