नकली फूड सेफ्टी अफसर बन महिलाएं कर रही थीं दुकानदारों से वसूली

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. खाद्य अधिकारी बनकर दो महिलाएं दुकानदारों से वसूली करती थीं. वसूली के अलावा चाय-नाश्ता भी मुफ्त करती थीं. इससे परेशान होकर दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत की. जांच के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिलाओं ने आधा दर्जन से ज्यादा कारोबारियों को ब्लैकमेल किया है. फिलहाल पुलिस ने दो दुकानदारों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक स्वाति तिवारी और ममता शर्मा खुद को खाद्य अधिकारी बताकर मिठाई दुकान सहित अन्य खाद्य पदार्थों की दुकान जाती थीं. दुकानदारों से फूड लाइसेंस की जानकारी लेती थीं. जिन दुकानदारों के पास फूड लाइसेंस नहीं होता था, उन्हें कार्रवाई करने के नाम पर डराकर पैसे वसूलते थे. 12 जनवरी को दोनों महिलाएं खाद्य अधिकारी बनकर भाठागांव स्थित सागर शर्मा की मिठाई दुकान पहुंचे. वहां फूड लाइसेंस की जांच की. फिर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराए हो कहकर उनसे 7 हजार रुपए ले लिया. इसके अलावा अलग-अलग दिन दुकान में आकर 5 हजार रुपए का चाय-नाश्ता भी किया. इसकी शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले की जांच की. जांच के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन बदमाश हुए गिरफ्तार, भीड़ का फायदा उठाकर लूटते थे मोबाइल

Share on Social Mediaरायपुर. शहर में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराने वाले बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा. आरोपी लूट के मोबाइल को सस्ते में बेचने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई. पुलिस ने आरोपियों से 5 मोबाइल बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक […]

You May Like