श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया. इनमें से दो आतंकवादी आम नागरिकों की हत्या में शामिल थे. कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने यह जानकारी दी.
विजय कुमार ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के जैनपुरा इलाके के मुंझ मार्ग में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, जो बाद में मुठभेड़ में बदल गया.
मौके से एक एके-47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान लतीफ लोन के तौर पर हुई है, जो कश्मीरी पंडित पुरान कृष्ण भट्ट की हत्या में कथित तौर पर शामिल था. दूसरे आतंकवादी की पहचान उमेर नजीर के रूप में हुई.
कोरोना पर भारत सतर्क, जीनोम जांच के निर्देश
Wed Dec 21 , 2022
Share on Social Mediaनई दिल्ली. चीन समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत भी सतर्कता बरतने पर जोर देने लगा है. केंद्र ने मंगलवार को राज्यों को फिर से दिशा-निर्देश जारी कर नमूनों की जांच और उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराने को कहा है. ताकि, कोई नया […]
You May Like
-
जीवनसाथी से यौन संबंध बनाने से इनकार क्रूरता : HC
rashtrapathnews.com September 20, 2023
