इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने पर नाबालिगों में चाकू चले

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली  के जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार शाम को इंस्टाग्राम पर कमेंट किए जाने को लेकर नाबालिगों के दो गुटों में जमकर चाकू चले. दोनों गुटों ने एकदूसरे पर पथराव भी किया. हमले में तीन लोग चाकू के हमले से घायल हो गए. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर, दोनों पक्षों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर 8 नाबालिगों को दबोचा है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.

मंगलवार शाम पौने सात बजे पुलिस को जहांगीरपुरी के ब्लॉक में दो गुटों के बीच विवाद होने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन नाबालिग घायल मिले. पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 19 महानगरीय शहरों में दिल्ली में नाबालिगों द्वारा किए गए अपराधों की संख्या सबसे ज्यादा है. दिल्ली में 2,455 नाबालिगों ने अपराधों को अंजाम दिया. उसके बाद चेन्नई में 773 मामले व अहमदाबाद में अपराध के 483 मामले सामने आए.

पूछताछ में पता चला कि इलाके में रहने वाले नाबालिगों ने अलग-अलग इंस्टाग्राम ग्रुप बना रखा है. इन ग्रुपों पर एक-दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था. इस बीच शाम को दोनों गुटों का जहांगीरपुरी में आमना-सामना हो गया. दोनों गुट एक-दूसरे पर पथराव करने लगे. वहीं, बीयर की बोतल से भी हमला किया गया. कुछ देर बाद दोनों गुटों ने चाकूबाजी शुरू कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक महिला ने दोस्तों के साथ खड़े युवक को पीटा

Share on Social Mediaरायपुर . राजेंद्र नगर इलाके में एक महिला ने दोस्तों के साथ खड़े एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान पीड़ित युवक के दोस्त भी मौजूद थे, लेकिन महिला से कोई उलझने की हिम्मत नहीं दिखा […]