दो पत्नी वाले ने प्रेमिका संग एसिड पीया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

धनबाद. वासेपुर के गुलजारबाग निवासी दो पत्नी वाले दो बच्चों के पिता मो. इजाक ने पड़ोस में रहने वाली अपने से आधी उम्र की नाबालिग प्रेमिका के साथ एसिड पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना रविवार की है. इलाज के लिए बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने दोनों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है.

दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 15 साल की प्रेमिका वेंटिलेटर पर है. प्रेमी का इलाज भी आईसीयू में चल रहा है. दोनों एक सप्ताह से फरार थे. रविवार को लौटे थे. घर पर पुलिस को देखकर दोनों ने यह कदम उठा लिया. जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूर इजाक का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहनेवाली किशोरी से चल रहा था. पिछले शनिवार को इजाक ने अपनी पत्नी नसीम परवीन को यह कह कर मदीना नगर वासेपुर उसके मायके भेज दिया कि उसके पिता की तबीयत खराब है. नसीम अपने बच्चे के साथ मायके चली गई. नसीम के अनुसार उसे मायके भेजने के बाद पति इजाक पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ भाग गया. लड़की के घर में नहीं रहने पर उसके माता-पिता उसे ढूंढ़ने लगे. दो दिन पहले इसकी सूचना पड़ोसियों से उसे मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिर से चलेगी रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर एवं रायपुर-जूनागढ़ रायपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

Share on Social Mediaरायपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है. सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है.   इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से चलने […]

You May Like