बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर बड़ा हादसा, युवक ट्रेन की चपेट में आ गया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 41 Second

बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया. टेगनमाड़ा स्टेशन और खोंगसरा के बीच एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. पुलिस डेडबॉडी अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक तुलूफ गांव निवासी जितेंद्र सिंह श्याम पिता सुमेर सिंह श्याम की मौत हुई है, जिसकी उम्र 22 साल है. रात में खंबा नंबर 781/18 के पास से रेलवे ट्रैक पार कर दुकान जाने घर से निकला था, लेकिन खोंगसरा से बिलासपुर की ओर जा रही डाउन लाइन में ट्रेन की चपेट में आ गया.
रात में पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे कर्मचारी ने हादसे की जानकारी खोंगसरा रेलवे स्टेशन को दी. इसके बाद पेंड्रारोड जीआरपी को सूचना दी गई. जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

इसके अलावा बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने मुंशी डहरिया और आरक्षक ईश्वर नेताम को मौके पर भेजा. पुलिस ने मौके का मुयायना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटा भेजा है. वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, सतर्कता आदेश

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ से एक नई गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन में एक बार फिर से कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। नई गाइडलाइन रायपुर के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन जैसे अधिकारियों को […]