नाबालिग लड़की को शादी का झांसा, मांग में सिंदूर भरकर बोला-हो गई शादी, हवालात पहुंचा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। उसने लड़की के मांग में सिंदूर लगा दिया और बोला हमारी शादी हो गई। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मामले में अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

TI हरविंदर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को 16 साल की लड़की अपने परिजन को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी तलाश की। लेकिन, वह नहीं मिली। तब परेशान होकर उन्होंने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान दो दिन बाद पता चला कि ग्राम नेवसा में रहने वाला 21 साल के मनोहर सूर्यवंशी उसे अपने घर में रखा है। खबर मिलते ही पुलिस ने गांव में दबिश दी, तब युवक के साथ लड़की भी मिल गई।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनोहर सूर्यवंशी ने एक साल पहले नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने लड़की से शादी करने का वादा भी किया था। उसकी बातों में आकर लड़की उसके साथ चली गई। फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर लगा दिया और शादी करने की बात कही।

लड़की के बयान पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
पुलिस ने लड़की के मिलने के बाद उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके प्रेमी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 बहला कर ले जाने के साथ ही धारा 376 के तहत दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रचार के अंतिम चरण में दिग्गजों का रोड शो, मोदी में वाराणसी में करेंगे मेगा शो, झांकियां भी

Share on Social Mediaसातवें चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में रोड शो करेंगे। लहुराबीर से मैदागिन होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक लगभग तीन किलोमीटर के इस मेगा शो के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर रखी है। रोड शो रूट पर अलग अलग स्थानों […]

You May Like