प्रचार के अंतिम चरण में दिग्गजों का रोड शो, मोदी में वाराणसी में करेंगे मेगा शो, झांकियां भी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

सातवें चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में रोड शो करेंगे। लहुराबीर से मैदागिन होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक लगभग तीन किलोमीटर के इस मेगा शो के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर रखी है। रोड शो रूट पर अलग अलग स्थानों पर 31 चौकियां लगाई जाएंगी तो इसमें होली की हुड़दंग, बुलडोजर बाबा समेत झांकियां सजाई जाएंगी। ऐसे ही शंखनाद, हस्तशिल्प, शहनाई जुगलबंदी, किसान व आवास योजना, राम दरबार, गंगा आरती, वैक्सीनेशन आदि पर भी झांकियां होंगी।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। प्रियंका गांधी कैंट, शहर उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने का कार्यक्रम था जो रद्द हो गया। रोड शो मलदहिया से शुरू होकर लहुराबीर, मैदागिन तक जाना था। वहीं राहुल गांधी सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे। वहां से वह पिंडरा विस क्षेत्र के प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में फूलपुर बाजार में दोपहर एक बजे सभा करेंगे। इसमें प्रियंका भी मौजूद रहेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत कवि पवन दीवान ने राज्य निर्माण का जनमत तैयार कियाः बृजमोहन

Share on Social Media रायपुर । स्व. संत कवि पवन दीवान जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए अपनी ओजस्वी वाणी में स्वरचित गीत गा कर जनमत तैयार किया। अगर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है तो राज्य निर्माण की अलख जगाने […]