दिल्ली एयरपोर्ट पर गिनी की महिला के शरीर में मिले कोकीन के 82 कैप्सूल, कीमत 15 करोड़ से ज्यादा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर गिनी (Guinea) की एक महिला के पास से 15.36 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि आरोपी को सात दिसंबर को गिनी के कोनाक्री (Conakry) से अदीस अबाबा के रास्ते यहां आने के बाद पकड़ा गया था और पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने कुछ मादक पदार्थ कैप्सूल निगल लिए हैं.

सीमा शुल्क विभाग ने कहा, “चूंकि ऑपरेशन की जरूरत थी, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद महिला की चिकित्सा जांच के दौरान उसके शरीर के अंदर कुछ सामग्री छिपी हुई पाई गई. विशेषज्ञ चिकित्सा पर्यवेक्षण के तहत उसे बाहर निकाला गया.” बयान में कहा गया है, “कुल 82 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें कुल 1,024 ग्राम सफेद पदार्थ निकला, जब इस सामग्री की जांच की गई तो पता चला कि यह कोकीन है.”

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पकड़ी गई महिला के पेट से कोकीन कैप्सूल निकालने के लिए उसका ऑपरेशन राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया गया. बरामद हुई 1,024 ग्राम कोकीन की कीमत 15.36 करोड़ रुपये आंकी गई है. फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोकीन जब्त की जा चुकी है. अधिकारी ने कहा, “महिला ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया था, जो एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, धारा 23, धारा 43 (ए) और धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध है। उसे गिरफ्तार किया गया और कोकीन पाउडर को भी जब्त किया गया.” फिलहाल शुरूआती जांच में सामने आया कि महिला ने पैसों के लालच में इस काम को अंजाम दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी का मेघालय और त्रिपुरा का दौरा आज, 6800 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Moadi) रविवार को त्रिपुरा (Tripura) और मेघालय (Meghalaya) का दौरा करेंगे. इस दौरान वह दोनों राज्यों में 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि इन परियोजनाओं में आवास, […]