महाठग सुकेश से जैकलीन को मिलाने वाली पिंकी ईरानी को दिल्ली पुलिस ने किया है गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में पिंकी ईरानी (Pinky Irani) को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि पिंकी ईरानी ने ही कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का ठग सुकेश चंद्रशेखर से परिचय कराया था. दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि मुंबई निवासी ईरानी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कार्यालय में जांच में शामिल हुई हैं.

पिंकी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां से उसकी तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई है. नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ के दौरान भी पिंकी ईरानी का नाम आया था. बताया जा रहा था कि पिंकी ईरानी सुकेश की मैनेजर थी. सुकेश ने पिंकी ईरानी के जरिए ही जैक्लीन को गिफ्ट और पैसा दिया था. पिंकी ईरानी ने ही सुकेश और जैकलीन की मुलाकात करवाई थी

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहे अधिकारियों ने पिंकी ईरानी के बारे में तफ्शील से जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि पिंकी ईरानी सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिज समेत अन्य अभिनेत्रियों को मिलाने का काम करती थी. पिंकी पहले पेशे से टीवी एंकर हुआ करती थी. उसकी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से पहचान और अच्छी दोस्ती थी. अधिकारियों ने आगे बताया कि पिंकी ही सुकेश की तरफ से अभिनेत्रियों को गिफ्ट देने का काम किया करती थी. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि चार्जशीट के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने ही जैकलीन फर्नांडिज को हीरे की अंगूठी दी थी.

ईओडब्ल्यू ने जबरन वसूली मामले में फर्नांडीज से सितंबर में पूछताछ की थी. फिलहाल जेल में बंद चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था. ईडी के मुताबिक, फर्नांडीज और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से लग्जरी कार और अन्य महंगे उपहार प्राप्त किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयागराज माघ मेला को डिजिटल स्वरूप देने की तैयारी

Share on Social Mediaप्रयागराज (Prayagraj) के तट पर लगने जा रहे आस्था और संस्कृति के सबसे बड़े समागम माघ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लगभग 6 जनवरी से दो महीने तक चलने वाले इस आयोजन को योगी सरकार इस बार महाकुम्भ 2025 का रिहर्सल मानकर चल रही है. […]

You May Like