पाकिस्तान में 8 साल की मासूम हिंदू लड़की से रेप, आंखें भी नोची

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है. इस मामले ने लोगों की रूह कंपकंपा दी है. सिंध प्रांत में एक 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हैवानों ने उसकी आंखें नोंच लीं. यह बच्ची पाकिस्तान के हैदराबाद के एक सरकारी हॉस्पिटल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है.

  यह घटना दबा दी जाती, अगर एक हिंदू राइट्स एक्टिविस्ट उसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करता. एक्टिविस्ट ने एक वीडियो क्लिप ट्वीट किया है, जिसमें पीड़िता को स्ट्रेचर पर देखा जा सकता है, जब उसके माता-पिता उसे अस्पताल परिसर के अंदर ले जा रहे थे. इस घटना ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

मामले के अनुसार, पीड़िता बच्ची भील समुदाय की है. आरोपी 28 अगस्त को उठा ले गए थे. सामूहिक दुष्कर्म से पहले और बाद में उसके साथ क्रूरता की गई. हैवानों ने उसके पूरे चेहरे को खरोंचा और आंखें तक नोंच डाली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया, 14.2 Kg सिलेंडर के ये हैं आज के रेट

Share on Social Mediaदिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों […]