धमतरी शादी के महीनेभर बाद विवाहिता की फंदे पर लटकी लाश मिली है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि की है. मृतका ने प्रेम विवाह किया था.
तहसीलदार ने पंचनामा की कार्रवाई की. पुलिस महिला के पति सहित अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना सदर दक्षिण वार्ड की है. गणेश चौक निवासी शालिनी सार्वा (22) ने महीनेभर पहले लक्ष्मण नागरची से प्रेम विवाह किया था. बताया गया कि शनिवार की देर-रात महिला ने फांसी लगाई है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल आई. रविवार सुबह शव फंदे से उतारकर रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा.
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतका शालिनी ने 25 जून को प्रेम विवाह की थी. उसने देर रात फांसी लगाई है. इस समय उसके पति लक्ष्मण नागरची कहां थे, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. महिला के कमरे की तलाशी ली गई है. उसके पति सहित परिजनों व अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है. महिला विवाहिता थी, इसलिए तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा कराया गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. अभी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रहे है.
