नेपाल सीमा से युवकों का भारतीय क्षेत्र में पथराव

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

धारचूला. उत्तराखंड के धारचूला में रविवार को नेपाल सीमा से युवकों ने भारतीय क्षेत्र में मजदूरों पर पथराव कर दिया. इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया. मजदूर काली नदी पर तटबंध के निर्माण में लगे थे.  नेपाली नागरिक निर्माण का विरोध कर रहे थे. एएसबी और नेपाली फोर्स पहुंचने के बाद विरोध कर रहे लोगों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर ताला जड़ दिया. इससे सैकड़ों लोग पुल के दोनों तरफ फंस गए. इसके बाद नेपाल पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों देशों की बातचीत के बाद शाम को पुल को खोल दिया गया.

नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी के तट पर भारतीय मजदूर तटबंध का निर्माण कर रहे हैं. ये मजदूर जिस क्षेत्र में तटबंध बना रहे हैं, वह भारतीय सीमा के अंतर्गत आता है. हालाँकि, इसके बाद भी नेपाली नागरिक इस पर विरोध जता रहे हैं.

नेपाल की ओर से बीते कई दिनों से पथराव किया जा रहा था. लेकिन, रविवार को पथराव की घटना तेज हो गई. इस पथराव में, 3-4 मजदूरों के घायल होने व एक पोकलैंड मशीन के नुकसान होने की खबर है. कहा जा रहा है कि जिस वक्त नेपाल की ओर से पथराव किया जा रहा था, उस वक्त नेपाली सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भेंट किए वाद्य यंत्र

Share on Social Media रायपुर. संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं. साथ ही दिव्यांगजन एवं असक्षम लोगों को भी ट्रायसाईकिल, बैटरी चलित ट्रायसाईकिल, बैसाखी, व्हील […]