डॉक्टर से रिश्वत लेते पकड़ा गया ईडी अफसर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

चेन्नई . तमिलनाडु में डॉक्टर से 20 लाख रुपये की घूस लेते हुए विजिलेंस टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी अंकित तिवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया है.

तमिलनाडु के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने बताया की अधिकारी को डिंडीगुल में 20 लाख रुपये नकदी के साथ पकड़ा गया है. डीवीएसी ने इस मामले में मदुरै में ईडी कार्यालय की भी तलाशी ली है. पुलिस सूत्रों ने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया है. डॉक्टर की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है और आरोपी से मामले में पूछताछ जारी है.

सीबीआई ने पांच को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वत मामले में दो रेलवे अधिकारियों समेत पांच को गिरफ्तार किया है. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मामले में गिरफ्तार रेलवे के दो अधिकारी डिप्टी चीफ मैटेरियल मैनेजर के पद पर तैनात हैं.

 

Next Post

कांग्रेस में महिला नेताओं को आगे बढ़ाने पर जोर

Share on Social Mediaकोच्चि . कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को अपने संगठन में महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहिए. साथ ही लक्ष्य रखना चाहिए कि अगले 10 साल में 50 प्रतिशत मुख्यमंत्री महिलाएं हों. वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने यहां केरल महिला कांग्रेस के […]

You May Like