पत्नी बनाकर बेचती थी महुआ शराब, पति के विरोध पर हुआ विवाद और गंभीर घटना

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 15 Second

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबांध में महुआ शराब बनाने और बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद गुरुवार रात हिंसक हो गया। गुस्से में पत्नी ने पति पर चावल का उबलता माड़ उड़ेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पत्नी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर लिया है।

नवाबांध निवासी कन्नीलाल राजवाड़े खेती-किसानी करता है। उसकी पत्नी रामबाई घर में महुआ शराब बनाकर बेचती थी। शराब पीने के लिए घर पर लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता था। शराब के नशे में लोग अनाप शनाप बातें किया करते थे, जिससे परिवार में तनाव बना रहता था। कन्नीलाल कई बार पत्नी को शराब बनाना बंद करने के लिए समझा चुका था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

घटना 29 अप्रैल की रात करीब नौ बजे की है। कन्नीलाल खाना खाने के बाद घर के आंगन में आराम कर रहा था। इसी दौरान उसने फिर से पत्नी को महुआ शराब बनाना बंद करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर रामबाई ने चावल का उबलता मांड उठाकर कन्नीलाल के ऊपर उड़ेल दिया। इससे कन्नीलाल के सीने, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलस गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए दरिमा अस्पताल ले गए।पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्नीलाल को मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: मुनाफे का लालच देकर 63 लाख की ठगी, 7 साल तक चलता रहा खेल

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में निवेश और बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां युवक और उसके पूरे परिवार से करीब 63 लाख रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर […]