मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है। श्री साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलवामा हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Share on Social Mediaशौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर अर्पित किया पुष्प चक्र भोपाल :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलवामा हमले की बरसी पर भारतीय सेना के शहीद जवानों को शौर्य स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। […]

You May Like