नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 25 Second

बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती का खतरनाक स्टंट और सरेराह इश्क लड़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ही स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर बीच सड़क पर लापरवाही और अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने न केवल ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी और अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल दी है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत देख राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया।
हाईवे पर भारी ट्रैफिक के बीच लड़ा रहे थे इश्क

वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी पर सवार युवक-युवती का बेहद खतरनाक और अश्लील तरीका देखने को मिला है। स्कूटी चला रहे युवक के पीछे दूसरा युवक उसकी ओर पीठ करके बैठा है, जबकि युवती उस युवक के ऊपर सामने की ओर मुंह करके बैठी हुई है। चलती स्कूटी पर इस तरह इश्क लड़ाने की यह हरकत सरेआम की जा रही थी।

हाईवे के भारी ट्रैफिक के बीच हो रही इस हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस नजारे को देख पीछे चल रहे राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। अब ट्रैफिक पुलिस वाहन नंबर के जरिए इन स्टंटबाजों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का हवाला दे रही हैं।
सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला

आमतौर पर ऐसी घटनाओं को इंटरनेट मीडिया की रील से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस मामले में राहगीरों द्वारा बनाया गया वीडियो साफ दर्शाता है कि यह रील बनाने का दिखावा नहीं बल्कि सरेराह अश्लीलता का प्रदर्शन था।

व्यस्त नेशनल हाईवे पर इस तरह की हरकत ने न केवल यातायात सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं को भी तार-तार किया है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।
व्यस्त ट्रैफिक के बीच स्टंट का बढ़ा चलन

व्यस्त ट्रैफिक के बीच स्टंटबाजी का चलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है, जो सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा को भी बिगाड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिन में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसी हरकतें करना कानून के प्रति बेखौफ होने की ओर इशारा करता है।

इसके लिए नेशनल हाईवे पर सघन पेट्रोलिंग और तत्काल नाकेबंदी की आवश्यकता है ताकि सार्वजनिक सड़कों पर बढ़ते ऐसे खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव वजह

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोवा स्थित आदर्श नगर निवासी जय का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में […]

You May Like