महिला कांग्रेस पीसी : राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा- महिला आरक्षण पर बीजेपी की नियत में खोट

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं होने के बाद देशभर में सियासी पारा हाई है. इस बीच कांग्रेस राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि आपत्ति परिसीमन बिल को लेकर है. जिसपर मोदी सरकार की नीयत साफ नहीं है. रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में महिला आरक्षण बिल को लेकर आज महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण को 543 सीटों पर तत्काल लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि बिना जनगणना के परिसीमन कैसे किया जा सकता है. जनगणना के बाद ही परिसीमन विधेयक लाया जाना चाहिए। मोदी सरकार की नीयत साफ नहीं है. वह महिला विरोधी रवैया अपना रही है. वहीं रायपुर में सोमवार को बिल गिराने का आरोप कांग्रेस पर मढ़ते हुए भाजपा ने जनाक्रोश रैली निकाली, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए. इसे आज प्रेसवार्ता में कांग्रेस सांसद ने छलावा करार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का धान और बारदाना खाक

Share on Social Mediaकांकेर. कांकेर जिले के कुलगांव में मंगलवार को अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लग गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है. पूरी […]