प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक…

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

रायपुर। मौसम के तापमान में आई गिरावट के बाद रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। अगले दो दिन थोड़ी और गिरावट रहने के बाद बादलों की वजह से तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा की दिशा पूर्वी-उत्तर होने की वजह से तापमान में गिरावट का दौर चल रहा है। मध्य इलाकों में इसका प्रभाव कम है, लेकिन बाहरी क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। शहर में भी देररात के बाद ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में रात का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रेकार्ड किया गया है।

इसी तरह अन्य इलाकों में भी रात का तापमान बीस डिग्री सेल्सियस से कम रेकार्ड किया गया सबसे कम तापमान कोरिया और बलरामपुर का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तापमान में थोड़ी गिरावट हो की संभावना है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम की वजह से बादल छाने और रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार है। 25 से तापमान में गिरावट और ठंड का असर बढ़ सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिकट को लेकर सिंधी समाज के नेताओं में काफी नाराजगी, इन्होने अपना इस्तीफा सीएम भूपेश बघेल भेजा...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : रायपुर उत्तर से प्रत्याशी की घोषणा के बाद कांग्रेस में विवाद शुरू हो गया है। इस कड़ी में सिंधी अकादमी के डायरेक्टर अर्जुन वासवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि समाज की उपेक्षा असहनीय है। वासवानी रायपुर उत्तर से […]

You May Like