Chhattisgarh News: दिव्यांग महिला के साथ किया दुष्कर्म

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. नेवई पुलिस ने रविवार देर रात 45 वर्षीय दिव्यांग महिला की शिकायत पर अजय यादव के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस को पीड़िता की बेटी ने बताया कि घटना 18 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे की है.

खाना खाने के बाद उसकी मां घर के पिछले कमरे में सो रही थी. इसी दौरान आरोपी दीवार फांदकर मां के कमरे में घुस गया. इसके बाद उसने मां की मानसिक हालत का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया.

रविवार को पुलिस से पूरी घटना को लेकर शिकायत की. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है. इधर एक अन्य घटना में रविवार की देर रात खुर्सीपार पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर प्रवीण कुमार के खिलाफ धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक घटना पीड़िता के घर के सामने की है. आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की और फरार हो गया. बहरहाल पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ मामले में जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास उपाध्याय ने लगाई ‘महंगाई चौपाल

Share on Social Mediaरायपुर. कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गाँधी के नेतृत्व में पूरे देश मे ”महंगाई चौपाल” का कार्यक्रम किया जा रहा. इसी कड़ी में आज असम प्रदेश के सहप्रभारी विकास उपाध्याय एवं उनके साथ स्थानीय नेता व कार्यकर्ता तिनसुकिया जिले के विभीन्न क्षेत्रो के बाजारों में महंगाई के खिलाफ […]