Chhattisgarh News: सियान जतन क्लीनिक में अब तक 74 हजार 738 बुजुर्गों का उपचार

Share on Social Media

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संचालनालय आयुष (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी) की सभी आयुष संस्थाओ में हर गुरूवार को लगने वाले ‘सियान जतन’ विशेष ओपीडी में आज प्रदेश भर में 8591 बुजुर्गों का निःशुल्क इलाज किया गया.

 आयुष विभाग के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के शासकीय आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, यूनानी औषधालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर, स्पेशियलिटी क्लीनिक तथा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों और आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालयों में बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी का संचालन किया जाता है. इस दौरान वृद्धावस्था से संबंधित विकारों व व्याधियों के साथ ही विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक रोगों का आयुष के माध्यम से उपचार प्रदान किया जा रहा है. इन विशेष ओपीडी में बुजुर्गों हेतु सभी तरह की चिकित्सा जांच और इलाज नि:शुल्क प्रदान किया जाता है. साथ ही मरीज़ों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए काउंसलिंग भी की जाती है.

आयुष विभाग द्वारा प्रत्येक गुरुवार को आयोजित इन सियान जतन क्लीनिकों में मई 2022 से अब तक 74 हजार 738 वृद्ध नागरिकों को निःशुल्क आयुर्वेद उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 जुलाई छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने बृजमोहन ने किया आह्वान

Share on Social Mediaरायपुर. भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजस्थान के उदयपुर में तालिबानी सोच रखने वाले लोगो के द्वारा कन्हैया लाल की नृशंस व बर्बरता पूर्वक हत्या के विरोध में 2 जुलाई को आयोजित छत्तीसगढ़ बन्द का पूर्ण समर्थन करते हुए जनता से आव्हान किया कि […]

You May Like