न्यूज़ डेस्क : रायपुर उत्तर से प्रत्याशी की घोषणा के बाद कांग्रेस में विवाद शुरू हो गया है। इस कड़ी में सिंधी अकादमी के डायरेक्टर अर्जुन वासवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि समाज की उपेक्षा असहनीय है। वासवानी रायपुर उत्तर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। मगर पार्टी ने मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को फिर प्रत्याशी बना दिया। जिसके बाद दावेदार वासवानी ने अपना इस्तीफा सीएम भूपेश बघेल को भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि सिंधी अकादमी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया हूं, लेकिन पार्टी में बने रहेंगे। पार्टी हित के लिए काम करते रहेंगे। वासवानी ने कहा कि सिंधी समाज की उपेक्षा हुई है। समाज से एक भी टिकट तय नहीं होने से भावनाएं आहत हुई है। वो समाज के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए हैं। वरिष्ठ नेताओं तक समाज के लोगों की भावनाएं पहुंचा पाने, और उन्हें समझा पाने में विफल रहे हैं। ऐसे में वो डायरेक्टर के रूप में काम करने में असहज महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने पद छोडऩा उचित समझा है।
7 दिन में सोना 4600 रूपए महंगा
Mon Oct 23 , 2023
Share on Social Mediaयह पहली मर्तबा हुआ है जब गोल्ड की कीमत एक हफ्ते में ही 4600 रुपए बढ़कर 62,600 रुपए पहुंची है. ये अब तक का रिकॉर्ड मूल्य है. एक हफ्ते पहले सोने का मूल्य 58,200 रुपए था, जबकि शनिवार को इसने 62 हजार के आंकड़े को भी पछाड़ […]
