नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी : क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर 6 बसों के कटे चालान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

गरियाबंद। यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने आज गरियाबंद यातायात पुलिस ने रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरयान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 22,100 रुपए का चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने कहा है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्रवाई की गई है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करें, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों के विरूद्ध गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर

Share on Social Mediaरायपुर. प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक संबल, बल्कि स्वावलंबन का नया आधार बन रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की श्रीमती करियो के जीवन में आई खुशहाली लेकर आई है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम रामनगर […]

You May Like