टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने पकड़ी शिकार जाल, वन विभाग ने बताया-जाल तार हमने जब्त की

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व(ATR) में अक्सर जंगली जानवरों का शिकार करने की खबर आती है। कैसे इनका शिकार किया जाता है, ये अब कैमरे में कैद हुआ है। ATR का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि शिकारी कैसे तार का जाल बिछाते हैं। इसी तार में जानवर फंस जाता है। वन विभाग की टीम आज तक इन शिकारियों को पकड़ नहीं पाई है।
रायपुर के सौमित्र शेष आर्या वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते हैं और वन्य प्राणियों के साथ ही पक्षियों के शौकीन हैं। इसके चलते वो जंगलों में घूमते रहते हैं। गुरुवार को सौमित्र अपने परिवार और मित्रों के साथ अचानकमार टाइगर घूमने आए थे। इसी दौरान उन्होंने जंगल के अंदर लगाए गए तार के फंदे को बरामद किया, जो काफी नुकीला है। कोई भी इन पर पाव रख दे तो वो आगे बढ़ नहीं सकता।
सौमित्र शेष ने इस संबंध में एक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया, मैंने ही फंदे को देखा था, जिसे निकालकर मैंने वनकर्मियों को सौंप दिया। मकसद था कि वन विभाग की टीम शिकारियों को पकड़ेगी। जिससे कि यहां जो जंगली जानवर कम हो रहे हैं, उस पर इसका असर पड़े। मगर ऐसा नहीं हुआ। बल्कि वन विभाग ने उन्हीं वनकर्मियों को शाबाशी देते हुए पुरस्कृत कर दिया। कहा गया कि वनकर्मियों ने शिकारियों के बिछाए गए जीआई तार को जब्त कर लिया। इस पर DFO ने कहा है कि पर्यटकों ने जो तार बरामद किया था, वो दूसरा है और कर्मचारियों ने दूसरी जगह से तार जब्ती की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एप, तुरन्त मिलेगी सहायता

Share on Social Mediaरायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए अहम कदम उठाया है। अभियक्ति एप की शुरुआत की गई है। इस एप के माध्यम से मुसीबत में ओडियो-वीडियो भेज सकेंगे। एप में एसओएस का आप्शन रहेगा, जिसमें क्लिक करते ही 10 से 15 सेकंड का वीडियो और […]