कोरबा में भीषण हादसा: कोयला लोड ट्रेलर बाइक पर पलटा, तीन युवकों की मौके पर मौत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रेलर चालक के कारण हुआ, जिसने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचलते हुए ट्रेलर पलट दिया।

ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के ऊपर चढ़ गया और उसके बाद ट्रेलर वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ट्रेलर के पलट जाने के कारण शव उसके नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Share on Social Mediaबिलासपुर। सरगुजा क्षेत्र में पुलिस आरक्षक द्वारा की गई 27 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले की जांच फिर से होगी। हाई कोर्ट ने राज्य शासन की अपील स्वीकार करते हुए सभी गवाहों को समय पर उपस्थित होने कहा है। 2008 में आरक्षक के पद पर भर्ती […]

You May Like